Hajipur Power Cut: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बैद्यनाथपुर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि 33 केवी राजापाकर फीडर में पेड़ों की कटाई-छंटाई और लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
सभी 11 केवी फीडर रहेंगे बंद
लाइन मेंटेनेंस के दौरान 33 केवी राजापाकर फीडर के साथ-साथ शक्ति उपकेंद्र राजापाकर से संचालित सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे. इससे प्रखंड क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी करने की अपील
कनीय विद्युत अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय से पहले जरूरी घरेलू कार्य पूरा कर लें और पेयजल सहित आवश्यक पानी का भंडारण कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
दोपहर 12 बजे के बाद बहाल होगी बिजली
विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
Also Read: बांकीपुर से अभिषेक कुमार होंगे BJP उम्मीदवार, पार्टी ने किया ऐलान
