hajipur news. 33 प्रतिशत रियायत पर रेलवे करायेगी तीर्थ स्थलों की यात्रा

ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी जो हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर तथा पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को सवार होने के लिए रुकेगी

हाजीपुर. भारतीय रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ”देखाे अपना देश” के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भरतीय रेलवे देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के उद्देश्य तथा रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को 33 प्रतिशत यात्रा शुल्क में रियायत दे रही है. यह पर्यटन ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी जो हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर तथा पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को सवार होने के लिए रुकेगी. यह जानकारी भरतीय रेल की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी विश्वरंजन शाहा, एरिया ऑफिसर सुनील कुमार तथा चीफ सुपरवाइजर टूरिज्म संजीव कुमार ने शहर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को दी.अधिकारियों ने बताया कि देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल देखो अपना देश कार्यक्रम के तहत लोगों को देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराने की योजना बनायी है. इस योजना के तहत रेलवे एक भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत कर रही है. यह पर्यटक ट्रेन देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका के श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साई बाबा का दर्शन एवं नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे के भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराते हुए 12 जून को वापस लौटेगी.

स्लीपर क्लास से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 23575 रुपये

बताया गया कि यात्रियों को स्लीपर क्लास से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 23575 रुपये भुगतान करने होंगे. वहीं कंफर्ट व्यवस्था के तहत 3 एसी क्लास से यात्रा के लिए लोगों को इसका शुल्क 39990 रुपये प्रति व्यक्ति देय होगा. यात्रियों को श्रेणी के अनुसार वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, सुबह, दोपहर और रात का भोजन, सुबह शाम चाय एवं प्रत्येक दिन 1 बोतल पानी दिया जाएगा. घूमने के लिए वातानुकूलित या गैर वातानुकूलित बस की सुविधा भी दी जाएगी. कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे.

इच्चछुक लोग इस तरह से कर सकते हैं बुकिंग

अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधित विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी कार्यालय, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला), पश्चिमी गांधी मैदान से संपर्क कर सकते हैं. या मोबाइल नंबर 8595937731, 8595937732 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बताया गया कि बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर जाकर खुद से या आइआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >