वैशाली: इस्माईलपुर पंचायत में विकास दिवस का आयोजन, राशन कार्ड बनाने के लिए मिले 50 आवेदन

Hajipur Panchayat Development Day: हाजीपुर के इस्माईलपुर पंचायत में विकास दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई. राशन कार्ड से वंचित पात्र लोगों को लाभ देने और नए सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है. इस दौरान 50 नए राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त हुए.

Hajipur Panchayat Development Day: हाजीपुर सदर प्रखंड के इस्माईलपुर पंचायत भवन परिसर में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लिया.

विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान राशन कार्ड सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया. उपस्थित लोगों ने पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया.

राशन कार्ड से वंचित लोगों को मिलेगा लाभ

मौके पर एसडीओ रामबाबू बैठा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जो पात्र लोग अब तक राशन कार्ड से वंचित हैं या जिनके परिवार में नए सदस्य का नाम जोड़ना है, वे पंचायत कार्यालय अथवा अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करें. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जाएगा, ताकि उन्हें सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके.

50 नए राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त

कार्यक्रम के दौरान करीब 50 नए राशन कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने संबंधित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों का कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में पंचायत सचिव राजनारायण सिंह, मुखिया रविंद्र कुमार साह, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >