Hajipur News : घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे ओपी प्रभारी के साथ मारपीट, जमीन पर पटका, वर्दी उतरवाने की दी धमकी, किया दुर्व्यवहार

घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे जढ़ुआ ओपी प्रभारी के साथ एक युवक ने मारपीट की और कॉलर पकड़ जमीन पर पटक दिया. हालांकि उनके साथ मौजूद होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह उस युवक को पकड़ लिया.

हाजीपुर. घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे जढ़ुआ ओपी प्रभारी के साथ एक युवक ने मारपीट की और कॉलर पकड़ जमीन पर पटक दिया. हालांकि उनके साथ मौजूद होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह उस युवक को पकड़ लिया. बाद में डायल 112 की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. यही नहीं युवक को जब पुलिस पकड़ कर थाना लेकर पहुंची तो महिला ओडी पदाधिकारी के साथ भी उसने बदसलूकी की है. ओपी प्रभारी एसआइ धर्मेंद्र कमार के बयान पर पुलिस ने पटना के मसौढ़ी के रहने वाले युवक चंद्रभूषण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. युवक पर ओपी प्रभारी ने वर्दी उतरवाने की धमकी, महिला ओडी पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश न मानना, गाली-गलौज, मारपीट करना, धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

सास और पत्नी को मारपीट कर किया था लहूलुहान

मिली जानकारी के अनुसार, अपने दो होमगार्ड जवान के साथ संध्या गश्ती में निकले हुए थे. उसी समय पुलिस को राधेश्याम नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका दामाद चंद्रभूषण कुमार मेरी बेटी और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस वहां पहुंची तो चंद्रभूषण ने अपनी सास को इतना मारा था कि वह लहूलुहान हो गयी थी. इसके बाद उसे समझाया गया, लेकिन इसी दौरान वह उल्टा ओपी प्रभारी से ही उलझ गया और गाली-गलौज देना शुरू कर दिया. समझाने के क्रम में ही आरोपित चंद्रभूषण ने ओपी प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद उन पर हाथ छोड़ दिया. इसके बावजूद जब आरोपित नहीं माना तो वह उन्हें मारपीट कर धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें हल्की चोट आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >