पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली के बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का किया भ्रमण, विरासत संरक्षण पर दिया जोर

Nitish Kumar visited vaishali: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली के बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप का भ्रमण किया. उन्होंने वैशाली की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत को देश के लिए गौरव का विषय बताया और इसके संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया. पर्यटन विकास की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया.

Nitish Kumar visited vaishali: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक वैशाली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप का भ्रमण कर वहां विकसित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया. संग्रहालय परिसर में उन्होंने मौजूद लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया.

वैशाली की विरासत को बताया गौरव का विषय

भ्रमण के दौरान नीतीश कुमार ने वैशाली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं बौद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह धरोहर केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि इस विरासत का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की साझा जिम्मेदारी है.

संग्रहालय की सुविधाओं का लिया जायजा

पूर्व मुख्यमंत्री ने संग्रहालय परिसर में विकसित विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संग्रहालय के संचालन और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली.

पर्यटन विकास पर दिया बल

नीतीश कुमार ने कहा कि वैशाली की समृद्ध ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत को और अधिक संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किए जाने की आवश्यकता है. इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संग्रहालय परिसर में लोगों की काफी भीड़ देखी गई.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >