डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में 25 जुलाई को मेगा जॉब फेयर, 30 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार का मौका

डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय में 25 जुलाई को मेगा जॉब फेयर का आयोजन होगा। 30 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी. अभी ऑनलाइन पंजीकरण करें.

Hajipur News: डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में 25 जुलाई को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेले में देश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस मेगा जॉब फेयर में बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम, बीए और एमए के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे.

कई बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में एमआरएफ, मैकलियोड्स, सुब्रोस लिमिटेड, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, इंडेरा सॉफ्टवेयर सर्विसेज, विस्तास सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक और कॉर्पोरेट संस्थानों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे. इसके अलावा कई अन्य राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भी शामिल होने की संभावना है.

ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने का आग्रह किया है. साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड बायोडाटा साथ लाने और औपचारिक परिधान में उपस्थित होने की सलाह दी गई है.

युवाओं को मिलेगा रोजगार का मंच

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ब्रिजेश सिंह ने कहा कि डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि मेगा जॉब फेयर 2026 विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जुड़ने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देगा. इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है.

वहीं विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ अधिकारी संजीत कुमार ने सभी पात्र विद्यार्थियों और इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में भाग लेकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >