राजापाकर अवर डाकघर में कैश संकट से परेशान खाताधारी

Hajipur News : राजापाकर डाकघर में कैश संकट, FD धारकों को नहीं मिल रहा भुगतान; खाताधारियों ने किया हंगामा

राजापाकर (हाजीपुर) से नीरज कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : अवर डाकघर राजापाकर के खाताधारीयो ने पैसा भुगतान नहीं होने पर किया हल्ला हंगामा. लोगों ने बताया कि इससे अच्छा तो कमर्शियल बैंक है जहां पैसा जमा होने के बाद किसी भी दिन किसी समय जाकर निकाल सकते हैं. लेकिन डाकघर में अपनी ही पैसा जमा करने के लिए लोगों को चार दिन 5 दिन दौड़ना पड़ता है. ज्ञात हो की छोटा भुगतान की कोई समस्या नहीं है. लेकिन जिनके मोटा भुगतान होता है उन्हें एक दिन में पैसा नहीं मिल पाता है. उनको भुगतान में देरी की जाती है. मोटा रकम के भुगतान के लिए डाक बाबू द्वारा बताया जाता है कि कैश नहीं है तो कहां से भुगतान होगा. वही एक महिला अर्चना देवी पति अनिल कुमार गिरी ग्राम राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर 15 ने बताया कि मेरा एफडी पुरे 4 से 5 दिन हो गया. लेकिन भुगतान नहीं दिया जा रहा है.

डाकघर व्यवस्था पर उठे सवाल

चार-पांच दिन से रोज डाकघर आते हैं और चले जाते हैं. पिताजी का तबीयत खराब है पैसा का अभाव में उनका इलाज नहीं हो रहा है. नागदेव प्रसाद सिंह घर राजापाकर दक्षिणी ने बताया कि अपना ही पैसा जमा निकालने के लिए  डाकघर का चक्कर लगाना पड़ता है. उसके बाद ही मिल पाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कोई नई बात नहीं है .पूर्व में भी पैसा की समस्या आती रही है .लोगों को ससमय अपना जमा राशि ही नहीं मिल पाता है .जिससे डाकघर में जमा करने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है .लोग अन्य कमर्शियल बैंक की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं.  जहां उन्हें कोई समस्या नहीं होती है. इस संबंध में अवर डाक घर राजापाकर के डाक पाल संतोष कुमार ने बताया कि छोटा भुगतान की कोई समस्या नहीं है. मोटा भुगतान के लिए  कैश उपलब्ध नहीं होने पर समस्या आती है. अर्चना देवी पति अनिल कुमार गिरी के संबंध में चार दिन से पैसे नहीं मिल रहे हैं जानकारी मिली है. प्रधान डाकघर हाजीपुर में डिमांड भेजा गया है .पैसा आते ही शीघ्र खाताधारी का भुगतान कर दिया जाएगा.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >