हाजीपुर में गूंजे प्रभु श्री राम और माता सीता के जयकारे, विवाह कीर्तन और मनमोहक झांकी देखने पहुंचे हजारों लोग

Hajipur News: वैशाली के महुआ प्रखंड के गदोपुर रासमंडल में अखंड अष्टयाम यज्ञ के समापन पर विवाह कीर्तन का आयोजन हुआ. राम विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Hajipur News: (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर चकमज़ाहिद पंचायत के गदोपुर रासमंडल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड अष्टयाम यज्ञ के समापन अवसर पर गुरुवार की रात भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राम विवाह की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु देर रात तक जुटे रहे.

समाजसेवी डॉ. उमेश सिंह ने किया उद्घाटन

विवाह कीर्तन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय समाजसेवी डॉ. उमेश सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर मुजफ्फरपुर से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकार महेंद्र ब्यास को आयोजक समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

राम विवाह की झांकी ने बांधा समां

विवाह कीर्तन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की आकर्षक एवं भक्तिमय झांकी प्रस्तुत की. मधुर भजनों और मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालु देर रात तक कीर्तन का आनंद लेते रहे.

आयोजन की सफलता में कई लोगों का रहा योगदान

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जगमोहन सिंह, रणविजय उर्फ गब्बर, मोहन कुमार, राजकमल, सुजीत सिंह, अभय मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, राकेश सिंह सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने वाला बताया.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >