हाजीपुर में अपराधियों के काल बने SI मनीष कुमार! 29 बड़े मामलों का खुलासा करने पर पुलिस महकमे ने किया सम्मानित

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना में पदस्थापित एसआई मनीष कुमार को हत्या, लूट समेत 29 गंभीर मामलों के सफल अनुसंधान के लिए एसपी विक्रम सिहाग ने प्रशस्ति पत्र और तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया.

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) मनीष कुमार को हत्या, लूट समेत 29 गंभीर आपराधिक मामलों के सफल अनुसंधान एवं निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रशस्ति पत्र और तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया है. इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है.

अप्रैल और मई 2026 के कार्यों की समीक्षा में मिला सम्मान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली द्वारा 17 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार अप्रैल एवं मई 2026 में निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान एसआई मनीष कुमार के कार्य को अत्यंत सराहनीय पाया गया.

हत्या और लूट सहित 29 मामलों का किया सफल निष्पादन

समीक्षा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि एसआई मनीष कुमार ने हत्या, लूट जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 29 कांडों का सफल उद्भेदन एवं निष्पादन कर उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता का परिचय दिया. जटिल मामलों की त्वरित जांच, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और प्रभावी कार्रवाई के कारण उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया.

प्रशस्ति पत्र के साथ मिली तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रशस्ति पत्र के साथ तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने का आदेश जारी किया. पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपराध नियंत्रण तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं.

बेलसर थाना क्षेत्र में खुशी की लहर

एसआई मनीष कुमार को मिले इस सम्मान की बेलसर थाना क्षेत्र में भी सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने इसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और बेहतर अनुसंधान कार्य का सम्मान बताया है. पुलिस महकमे का कहना है कि ऐसे अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >