वैशाली में डायल-112 का शानदार प्रदर्शन, मई में 7,426 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

Hajipur News : 47 आपातकालीन वाहन, 13 बाइक प्रतिक्रिया वाहन, 175 पुलिसकर्मी और 155 चालक चौबीसों घंटे सेवा में तैनात; शहर से दियारा क्षेत्रों तक तत्काल पहुंच रही मदद.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली जिला में आम जनता को तुरंत पुलिस सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही डायल-112 सेवा ने मई 2026 के महीने में उल्लेखनीय काम किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय वैशाली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पुलिस को आपातकाल और जनसहायता से जुड़ी कुल 7,426 शिकायतें मिलीं जिन पर समय रहते तुरंत कार्रवाई की गई है. सबसे खास बात यह रही कि जिले में पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने का समय मात्र 9 मिनट 22 सेकंड दर्ज किया गया है जो आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाता है.

हजारों शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

उपद्रव, भूमि एवं संपत्ति विवाद 386 मामले, यातायात अवरोध: 122, सड़क दुर्घटनाएं 101, मारपीट शारीरिक अपराध 92,गुमशुदगी 57,महिला संबंधित यौन अपराध 36 मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा अन्य कई तरह की आपातकालीन सूचनाओं पर भी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई.

डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा

जन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैशाली जिले में डायल-112 के तहत कुल 47 चारपहिया आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन जिसमें 45 ईआरवी बोलेरो और 02 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन शामिल हैं और 13 एमईआरवी मोटरसाइकिल प्रतिक्रिया वाहन लगातार सड़कों पर एक्टिव हैं. इन वाहनों की मदद से शहरी इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण और दियारा नदी तटीय क्षेत्रों में भी लोगों को बेहद तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

60 आपातकालीन वाहन सड़कों पर सक्रिय

इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले में 175 पुलिसकर्मी और 155 चालकों ड्राइवरों की ड्यूटी लगाई गई है. यह पूरी टीम आधुनिक संचार व्यवस्था से लैस होकर चौबीसों घंटे आम जनता की सेवा में तत्पर रहती है, ताकि हर सूचना पर बिना देर किए तुरंत एक्शन लिया जा सके. वैशाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति अपराध, दुर्घटना, महिला सुरक्षा, गुमशुदगी या अन्य किसी सहायता की जरूरत पड़ने पर तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। वैशाली पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय 24/7 प्रतिबद्ध है.

Also Read : महुआ बाजार में बढ़ते जाम के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने उठाई आवाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >