हरतालिका तीज की खरीदारी से गुलजार हाजीपुर के बाजार, साड़ियों से लेकर लहठी-मेंहदी की बढ़ी मांग

हरतालिका तीज के पर्व को लेकर हाजीपुर के बाजार खरीदारी से गुलजार हो गए हैं. महिलाओं ने जमकर पूजन सामग्री, श्रृंगार का सामान, साड़ी, लहठी और मेहंदी की खरीदारी की. इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी रही.

Hajipur News : हरितालिका तीज और चौथ चंदा पर्व को लेकर हाजीपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के बाजार गुलजार हो उठे हैं. 14 सितंबर को मनाये जाने वाले तीज पर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में दिनभर महिलाओं की भीड़ रही. पूजन सामग्री, श्रृंगार के सामान, साड़ी, लहठी और मेंहदी की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई. वहीं, भीड़ के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही.

सुहागिन महिलाओं ने खरीदीं पूजा और श्रृंगार सामग्री

अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री और श्रृंगार के सामान की दुकानें सज गयी हैं. महिलाएं दान की सामग्री और डलिया की भी खरीदारी कर रही हैं.

रेशम वर्क की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग

मॉल से लेकर स्थानीय कपड़ों की दुकानों तक साड़ी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. इस बार रेशम वर्क की साड़ियां महिलाओं को खास तौर पर पसंद आ रही हैं. लाल, गुलाबी, चंपई और कत्थई रंग की साड़ियों की मांग अधिक है. वहीं, शिफॉन की प्रिंटेड साड़ियां भी खूब बिक रही हैं. कपड़ा दुकानदारों के अनुसार चंदेरी और ऑर्गेनजा साड़ियों की भी अच्छी मांग है.

लहठी और मेंहदी की दुकानों पर भी भीड़

हरतालिका तीज में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. इसे लेकर लहठी और मेंहदी की खरीदारी भी तेज हो गयी है. कई दुकानदारों ने तीज को ध्यान में रखकर खास डिजाइन की लहठियां मंगायी हैं. हैप्पी तीज और सौभाग्यवती भव लिखी लहठी सेट महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं.

सुभाष चौक से गुदरी रोड तक दिनभर जाम

पर्व की खरीदारी को लेकर शनिवार को शहर में जबरदस्त भीड़ रही. सुभाष चौक, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, यादव चौक और सिनेमा रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 11 बजे के बाद रह-रहकर जाम लगता रहा. शाम चार बजे के बाद राजेंद्र चौक से गुदरी रोड और कचहरी रोड तक कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी हुई.

बारिश ने बढ़ायी खरीदारी करने वालों की परेशानी

देर शाम हुई बारिश के कारण पर्व की खरीदारी करने पहुंचे लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा. बाजार में भीड़ और सड़कों पर जाम के बीच बारिश शुरू होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई. इसके बावजूद देर शाम तक बाजारों में तीज की खरीदारी जारी रही.

पर्व कीखरीदारी के लिए शहर में लोगों कीभीड़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवेंद्र गुप्त

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >