वैशाली में पकड़ा गया नकली योगी! 2 दशकों से साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूम रहा था

Fake Sadhu: वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र में योगी के वेश में सारंगी लेकर भिक्षाटन कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जांच में वह अपराधी नहीं निकला. पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से इसी तरह भिक्षाटन कर परिवार का पालन-पोषण करता है.

Fake Sadhu: (सुधीर कुमार झा) वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत में योगी (साधु) के वेश में सारंगी लेकर भिक्षाटन कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में पता चला कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का है और पिछले दो दशकों से साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है.


गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो ग्रामीणों ने रोका

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त व्यक्ति भगवा वस्त्र पहनकर सारंगी बजाते हुए गांव-गांव घूम रहा था और भगवान के भजन एवं निर्गुण गाकर लोगों से धोती, साड़ी, अनाज तथा नकद पैसे मांग रहा था. उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया.

सांकेतिक तस्वीर


20 वर्षों से साधु का वेश धारण कर करता है भिक्षाटन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कटहारा थाना क्षेत्र के चेहराकला गांव निवासी मोहम्मद समसुल शाह के रूप में हुई है. पुलिस और ग्रामीणों के समक्ष पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से साधु का वेश धारण कर विभिन्न गांवों में भिक्षाटन करता है. इसी से प्राप्त अनाज, कपड़े और पैसे से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. उसने यह भी कहा कि वह किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं है.

सांकेतिक तस्वीर


जांच के बाद परिजनों को सौंपा गया

गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पूरी तरह जांच-पड़ताल की गई. जांच में उसके खिलाफ किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई. वह केवल भिक्षाटन कर अपने परिवार का गुजारा करता है. पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >