हाजीपुर: जंदाहा में पोखर में डूबने से वृद्ध की मौत, शुक्रवार शाम से थे लापता

हाजीपुर के नारी खुर्द गांव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की पोखर में डूबने से दुखद मौत हो गई. शुक्रवार शाम से लापता अरुण महतो का शव शनिवार सुबह पानी में मिला. घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है.

Hajipur News : तिसीऔता थाना क्षेत्र के नारी खुर्द गांव स्थित पोखर में डूबने से 60 वर्षीय अरुण महतो की मौत हो गयी. शनिवार की सुबह पोखर में शव मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर तिसीऔता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

शुक्रवार शाम से घर से लापता थे अरुण महतो

मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अरुण महतो तिसीऔता बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने अस्पताल के पास स्थित पोखर में एक शव को उपलाता हुआ देखा. इसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गयी.

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाला

पोखर में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की जानकारी तिसीऔता थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. बाद में शव की पहचान नारी खुर्द निवासी अरुण महतो के रूप में हुई.

शौच के लिए जाने के दौरान डूबने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका है कि अरुण महतो शुक्रवार की शाम शौच के लिए पोखर की तरफ गये होंगे. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गये और डूबने से उनकी मौत हो गयी होगी. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है. रात में अंधेरा होने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी.

पुलिस ने कहा, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. तिसीऔता थानाध्यक्ष ने बताया कि पोखर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों की ओर से अभी किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपाल कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >