hajipur news. महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, प्राथमिकी

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी दूसरी पुत्री की शादी में बीते साल बड़ी बेटी के ससुराल से लोग शामिल होने पहुंचे थे, शादी में छोटी पुत्री को दिये गये उपहार आदि देख उनके मन में भी लालच आ गया

राजापाकर. राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर गांव में पांच लाख रुपये के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव का गायब करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में भगवानपुर गांव निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री काजल कुमारी की शादी सात साल पूर्व राजापाकर गांव निवासी मिथिलेश सिंह के साथ की थी. बताया गया कि उसकी दूसरी पुत्री की शादी में बीते साल बड़ी बेटी के ससुराल से लोग शामिल होने पहुंचे थे. शादी में छोटी पुत्री को दिए गए उपहार आदि देख उनके मन में भी लालच आ गया. उसके बाद से ही काजल के पति एवं उसके ससुराल के लोग पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. इसके लिए बार-बार बेटी की हत्या करने की धमकी दी जाती थी. मृतका के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते 2 मई को उसके दामाद ने फोन कर कहा कि तुम अपनी लड़की को ले जाओ नहीं तो हत्या कर दी जायेगी. जानकारी मिलने पर जब लोग बेटी के घर पहुंचे तो पता चला की लड़की की हत्या कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >