गोपालगंज के थावे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, स्कूली छात्रों ने लिया हिस्सा

Har Ghar Tiranga Abhiyan: थावे में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्कूली छात्रों ने एक उत्साही प्रभात फेरी का आयोजन किया. देशभक्ति के नारों के साथ, छात्रों ने अभियान का संदेश पूरे प्रखंड में फैलाया.

Har Ghar Tiranga Abhiyan: थावे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार की सुबह स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय थावे, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगमलवा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय थावे, मुखीराम हाई स्कूल थावे, क्रिसेंट मिशन पब्लिक स्कूल थावे और बीबीसी स्कूल थावे सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

दुर्गा मंदिर और विभिन्न गांवों से होकर गुजरी प्रभात फेरी

प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर थावे दुर्गा मंदिर और गजाधरटोला गांव होते हुए थावे बस स्टैंड पहुंची. इसके बाद प्रभात फेरी पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया.

अधिकारी और शिक्षक भी रहे मौजूद

प्रभात फेरी में बीडीओ प्रियांशी प्रिया, सीओ सुधीर कुमार ओंकारा, बीईओ सम्राट शिवमणि, एमओ बद्री विशाल, शैलेंद्र कुमार मधुकर, महमद अलीशेर, परमेन्द्र कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, ज्ञानप्रकाश, उत्तम कुमार और मुकेश कुमार सहित संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >