गोपालगंज के स्कूल में घुसकर रिटायर्ड शिक्षक ने बच्चों को डंडे से पीटा, देखें वायरल वीडियो

Gopalganj Children Beaten : बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक रिटायर्ड शिक्षक ने क्लासरूम में घुसकर बच्चों को डंडे से पीटा। इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Gopalganj Children Beaten : बिहार के गोपालगंज जिले से शिक्षा व्यवस्था और स्कूली सुरक्षा की पोल खोलने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. थावे प्रखंड के प्यारेपुर विद्यालय में एक रिटायर्ड शिक्षक द्वारा क्लासरूम में घुसकर बच्चों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से छात्रों में भारी दहशत है, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.

क्लासरूम में घुसकर डंडे से की पिटाई

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति विद्यालय के वर्ग कक्ष (क्लासरूम) में प्रवेश करता है और वहां बैठे मासूम बच्चों को बेरहमी से डंडे से पीटने लगता है. वीडियो में बच्चे उस व्यक्ति के सामने गिड़गिड़ाते हुए और खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गुंडागर्दी ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के मन में खौफ पैदा कर दिया है.

आरोपी की पहचान चंदेश्वर चौबे के रूप में हुई

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों पर कहर बरपाने वाले इस व्यक्ति की पहचान चंदेश्वर चौबे के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह एक सेवानिवृत्त (रिटायर) शिक्षक हैं. हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने बच्चों की इतनी बेरहमी से पिटाई किस कारण से की.

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद छात्रों के अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. उनका सीधा सवाल है कि स्कूल के समय में कोई भी बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से विद्यालय परिसर और क्लासरूम के अंदर कैसे प्रवेश कर सकता है? अगर कोई रिटायर शिक्षक आकर बच्चों के साथ इस तरह की हिंसक वारदात कर सकता है, तो यह स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा करता है.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इतनी बड़ी घटना का वीडियो वायरल होने और अभिभावकों के आक्रोश के बावजूद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले से किनारा करते दिख रहे हैं. जिले के शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमरेंद्र कुमार पांडेय ने फिलहाल इस मामले में खुद को अनभिज्ञ बताते हुए कुछ भी कहने या टिप्पणी करने से साफ परहेज किया है. अधिकारियों का यह रवैया लोगों के गुस्से को और भड़का रहा है.

Also Read : 7 महीने में सिर्फ 24 आंखों के ऑपरेशन, गोपालगंज सदर अस्पताल में 2-2 सर्जन फिर भी जुलाई माह में 1 ही सर्जरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >