बाल श्रम विषय पर वर्षा कुमारी ने पूरे बिहार में लहराया परचम, गोपालगंज में खुशी की लहर

Gopalganj News: गोपालगंज के एस.एस. बालिका गर्ल्स स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा वर्षा कुमारी ने बाल श्रम विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया.

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड स्थित एस.एस. बालिका गर्ल्स स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा वर्षा कुमारी ने बाल श्रम विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि के साथ वह प्रतियोगिता की उपविजेता बनी हैं.

प्रभावशाली तर्कों और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से जीता दिल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. वर्षा कुमारी ने अपने सशक्त तर्क, स्पष्ट विचार और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया. उन्होंने अपने भाषण में बाल श्रम के दुष्परिणाम, शिक्षा के महत्व और समाज की जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने दी बधाई

गोपालगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि वर्षा कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी मेहनत और लगन के बल पर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

स्कूल और परिजनों में खुशी का माहौल

वर्षा कुमारी की इस सफलता पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >