गोपालगंज में शराब के अवैध कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार...

Gopalganj News: मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी बच्चा बाबू के मेला में शराब बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए बच्चा शराब के अड्डे पर पहुंची थी. अवैध कारोबारियों ने पुलिस टीम को देखते ही उसके ऊपर हमला बोल दिया.

Gopalganj News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी पुलिस की आंखों में धूल झोंक अवैध कारोबारी शराब की तस्करी करते रहते हैं. इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि जो भी इनके अवैध कारोबार के बीच रोड़ा बनता है उसे रास्ते से हटाने में देरी नहीं करते हैं. इसी क्रम में गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिए हैं.

बता दें कि मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी बच्चा बाबू के मेला में शराब बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए बच्चा शराब के अड्डे पर पहुंची थी. अवैध कारोबारियों ने पुलिस टीम को देखते ही उसके ऊपर हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिस टीम में शामिल दो चौकीदारों को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, चलाता था चाय पान की दुकान…

सदर अस्पताल में चल रहा है घायल चौकीदारों का इलाज

घायल चौकीदारों की पहचान रामबाबू यादव और बैजू साह के रूप में की गई है. दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों इलाजरत हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लिए हैं.

थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का कहना है की त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शराब तसकरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस छापेमारी करने के लिए गयी इसी दौरान तस्करों ने हमला कर दिया है. शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >