श्रीराम नगर में हुई हिंसा, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 लोग घायल, अस्पताल में जारी इलाज

Gopalganj News : गोपालगंज में जमीन को लेकर बवाल! कहासुनी के बाद हुई हिंसक झड़प, 9 लोग अस्पताल में भर्ती.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर वार्ड संख्या 26 में जमीनी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों से महिला सहीत नौ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार अमरजीत मांझी जमीन बेच रहे थे, जिसका नंदकी मांझी के द्वारा विरोघ करने पर दोनो पक्षो में मारपीट में एक पक्ष से अमरजीत मांझी, गोलू कुमार पूनम कुमारी और बबीता देवी घायल हो गये. वहीं इस मारपीट में दूसरे पक्ष से नंदकी मांझी, लल्ला बाबू मांझी, प्रभु मांझी, रिंकू देवी और हारूनी मांझी के भी घायल होने की सूचना है.

पहले कहासुनी, फिर जमकर मारपीट

पीड़ित के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे नौ लोग चोटिल हो गए. आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया. घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. इस मामले में नगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून, दो पक्षों के बीच संघर्ष में दो घायल, मकान निर्माण के दौरान हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >