गोपालगंज में महिला से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप: पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है पूरा सच?

Gopalganj Blackmail Case: : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में महिला ने युवक पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल, दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gopalganj Blackmail Case: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक महिला ने पड़ोस के युवक पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप

35 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि वह दो बच्चों की मां है. उसके अनुसार, करीब दो वर्ष पहले वह घर में स्नान कर रही थी, तभी पड़ोस के 26 वर्षीय युवक अनूज कुमार ने छत से उसका अश्लील फोटो खींच लिया. इसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धमकी के बल पर करीब एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे समाज में बदनाम करने और फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा.

विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप

महिला के अनुसार, गुरुवार को आरोपी फिर उसके घर में घुस गया और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं. आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उचकागांव थाना पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के तमसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >