गोपालगंज: बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक, विद्यालयों में स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

पंचदेवरी प्रखंड संसाधन केंद्र में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विद्यालयों के बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था और छात्र उपस्थिति बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. स्वच्छता और विभागीय दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया गया.

Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) विकास कुमार ने की. बैठक में विद्यालयों के बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान बीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

एमडीएम और छात्र उपस्थिति पर विशेष जोर

बीइओ ने मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने तथा प्रतिदिन निर्धारित पाठ-टीका के अनुसार पठन-पाठन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें.

विभागीय निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा

बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में प्रधानाध्यापक केशव तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, मधुसूदन मिश्र, अरविंद गुप्ता, हिमांशु कुमार सहित प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >