भरोसा शिक्षण संस्थान, अमही मिश्र के प्रांगण में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि शिक्षकों द्वारा मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. मिश्र के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा जगत के सच्चे हितैषी थे.
शिक्षकों के वेतन में किया था सुधार : संघ
मुख्य वक्ता एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्व रंजन स्वरूप पाठक ने कहा कि डॉ. मिश्र ने अपने कार्यकाल में बिहार के शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान देने सहित शिक्षा के उन्नयन के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिन्हें शिक्षक समाज कभी नहीं भूलेगा.
मौके पर ये लोग थे उपस्थित
मौके पर हरेन्द्र तिवारी, भुवन सिंह, दुर्गेश्वर नाथ तिवारी, सूर्यदेव प्रताप प्यासी, अजय पांडेय, अनुज पांडेय, अशोक कुमार कुशवाहा, साकिर अंसारी, कुंदन बैठा और कन्हैया मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
