भोरे थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. यह कार्रवाई एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.
नौ साल पुराने मामले में कार्रवाई
भोरे थाने में दर्ज कांड संख्या 279/2017 के तहत हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही थी. पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त ओमप्रकाश भगत, पिता स्व. रामअवध भगत, निवासी टीकमपार चौराहा, थाना भाटपाररानी, जिला देवरिया (उप्र) को तीन महिला आरोपितों के साथ गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी चारों आरोपितों के खिलाफ विधि-सम्मत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
