कटेया में सांप के डसने से महिला की गयी जान, परिजनों में कोहराम

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के डुमरावन गांव में शुक्रवार की सुबह एक जहरीले सांप के डसने से 45 वर्षीया कुंती देवी की मौत हो गयी.

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र के डुमरावन गांव में शुक्रवार की सुबह एक जहरीले सांप के डसने से 45 वर्षीया कुंती देवी की मौत हो गयी. मृतका, गांव के निवासी सीताराम राजभर की पत्नी थी. परिजनों के अनुसार, कुंती देवी अपने घर में रखी ईंटें हटा रही थीं, तभी ईंटों के नीचे छिपा सांप उनके हाथ में डस लिया. सांप के डसते ही महिला बेहोश होकर गिर पड़ी. परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >