दो की जमानत याचिका रद्द एडीजे-8 के कोर्ट ने की सुनवाई

Published at :28 Jan 2017 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो की जमानत याचिका रद्द एडीजे-8 के कोर्ट ने  की सुनवाई

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ शोभाकांत मिश्र के कोर्ट ने दो आरोपितों की जमानत याचिका को सुनवाई के दौरान शनिवार को रद्द कर दिया. जमानत याचिका रद्द होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय मिश्र ने पटना हाइकोर्ट से अपील करने की बात कही है. बता दें कि […]

विज्ञापन

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ शोभाकांत मिश्र के कोर्ट ने दो आरोपितों की जमानत याचिका को सुनवाई के दौरान शनिवार को रद्द कर दिया. जमानत याचिका रद्द होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय मिश्र ने पटना हाइकोर्ट से अपील करने की बात कही है. बता दें कि आरोपित खजूरबानी के शराब कारोबारी लालबाबू पासी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो जफर इमाम मलिक के कोर्ट में 23 जनवरी को दाखिल की गयी थी, जबकि कैलाशो देवी की जमानत याचिका 20 दिसंबर, 2016 को जिला जज के कोर्ट दाखिल की गयी थी.

सुनवाई के दौरान जिला जज के कोर्ट ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ के कोर्ट में केस को ट्रांसफर कर दिया. एडीजे के कोर्ट में शनिवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय मिश्र ने आरोपितों को निर्दोष बताते हुए कहा कि प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने निर्दोष लोगों को साजिश के तहत फंसा दिया है. इनके घर से किसी तरह की शराब या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. इनका दोष सिर्फ इतना है कि खजूरबानी में इनका घर है. उधर, लोक अभियोजक देववंश गिरि ने कोर्ट के समक्ष बताया कि खजूरबानी शराबकांड में 19 लोगों की मौत तथा छह लोगों के बीमार होने के लिए ये लोग जिम्मेवार हैं.

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद इन लोगों के द्वारा कानून से खिलवाड़ करते हुए अवैध और जहरीला शराब बना कर सामूहिक रूप से लोगों की मौत के जिम्मेवार हैं. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलील को ध्यान में रखते हुए जमानत याचिका को रद्द कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन