वर्चस्व में गोलीबारी, एक की मौत के बाद आरोिपत का घर फूंका

Published at :13 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
वर्चस्व में गोलीबारी, एक की मौत के बाद आरोिपत का घर फूंका

महुआ : अनुमंडल के फुलवरिया पंचायत के चक्काजिनिजाम गांव में गुरुवार सुबह वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित पूर्व मुखिया के घर में आग लगा दी. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू […]

विज्ञापन

महुआ : अनुमंडल के फुलवरिया पंचायत के चक्काजिनिजाम गांव में गुरुवार सुबह वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित पूर्व मुखिया के घर में आग लगा दी. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

चक्काजिनिजाम गांव में आपसी विवाद को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सिंह और लालदेव सिंह उर्फ देवजी सिंह के बीच विवाद चल रहा था. इसको लेकर एक सप्ताह से गांव में तनाव था. इसकी सूचना दोनों पक्षों ने दो दिन पूर्व थाने में दी थी. गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच तनाव ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गोलीबारी होने लगी. इस दौरान लालदेव सिंह उर्फ देवजी सिंह के पुत्र अमित कुमार (22 वर्ष) और चचेरे भाई संजय को गोली लग गयी. ग्रामीणों ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. डाॅक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल

वर्चस्व में गोलीबारी, एक की…
संजय को हाजीपुर रेफर कर दिया गया. अमित की मौत की खबर गांव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपित पूर्व मुखिया विनोद सिंह को परिवार के साथ घर में बंधक बना कर रोड़ेबाजी की. सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद अन्य थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंचे. पुलिस ने पूर्व मुखिया उनकी पत्नी और बेटी को वज्रवाहन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. यह देख कर लोग उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव कर दिया. घर और आंगनबाड़ी केंद्र में आग लगा दी. महुआ समेत अन्य जगहों से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. घटना में मुखिया के घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन