दहेज में जमीन व नकदी नहीं मिली, तो पत्नी को निकाला

गोपालगंज : शादी के समय दहेज में मांगी गयी राशि और शहर की जमीन नहीं मिली, तो छह माह बाद पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़ित पत्नी ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कुचायकोट थाने के बाजार की रहनेवाली तब्बसुम आरा की शादी नगर थाने के सरेया […]
गोपालगंज : शादी के समय दहेज में मांगी गयी राशि और शहर की जमीन नहीं मिली, तो छह माह बाद पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़ित पत्नी ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कुचायकोट थाने के बाजार की रहनेवाली तब्बसुम आरा की शादी नगर थाने के सरेया के कुदुश अंसारी के साथ छह माह पूर्व हुई थी.
शादी के समय लड़के के पिता ने गोपालगंज स्थित उनकी जमीन और नकद को दहेज के रूप में मांगी थी, जो पूरी नहीं हुई, तो ससुराल आते ही विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा. इधर, उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. वहीं, भोरे थाने के सरिसवा गांव की बबीता की शादी पंडितपुर गांव के पप्पु राम से दो वर्ष पूर्व हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










