कुहासे में पटाखों के सहारे चलेंगी ट्रेनें - ठंड में पैकेजिंग
गोपालगंज : घने कुहासे में पटाखों के सहारे ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इसकी जानकारी थावे रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक पीएन बैठा ने दी. उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आने के समय आउटर तथा होम सिगनल के बीच पटाखा बंधा रहेगा. ट्रेन ड्राइवर को कुहासे में सिगनल नहीं दिखाई देगा. लेकिन, पटाखे की आवाज […]
गोपालगंज : घने कुहासे में पटाखों के सहारे ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इसकी जानकारी थावे रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक पीएन बैठा ने दी.
उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आने के समय आउटर तथा होम सिगनल के बीच पटाखा बंधा रहेगा. ट्रेन ड्राइवर को कुहासे में सिगनल नहीं दिखाई देगा. लेकिन, पटाखे की आवाज से वह इसका अंदाजा लगा लेगा. रेल प्रशासन द्वारा कुहासे में सिगनल के नहीं दिखाई देने के कारण यह व्यवस्था की गयी है. विदित हो कि कुहासे के चलते कई ट्रेनें या तो रद्द करनी पड़ रही हैं या काफी विलंब से चल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










