विकास हत्याकांड में प्रमुख के पति सहित तीन पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 4:21 AM
भोरे : कुख्यात मुन्ना मिश्रा के शार्प शूटर विकास सिंह की हत्या के मामले में उसकी मां गीता देवी के बयान पर कटेया थाने की पुलिस ने कटेया प्रखंड प्रमुख के पति सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों में कटेया प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा के पति आनंद मिश्रा, मणिन्द्र मिश्रा और पूर्व […]
भोरे : कुख्यात मुन्ना मिश्रा के शार्प शूटर विकास सिंह की हत्या के मामले में उसकी मां गीता देवी के बयान पर कटेया थाने की पुलिस ने कटेया प्रखंड प्रमुख के पति सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों में कटेया प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा के पति आनंद मिश्रा, मणिन्द्र मिश्रा और पूर्व मुखिया सह गैस एजेंसी संचालक नंदजी राम शामिल हैं. प्राथमिकी दर्ज होते ही कटेया के राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है. वहीं, पुलिस भी आरोपितों पर कार्रवाई के लिए जुट गयी है.
वैसे इन आरोपितों में से किसी की गिरफ्तारी होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है. बीते मंगलवार की रात में विकास सिंह की हत्या गोली मारकर कर गयी थी. पुलिस ने सड़क से उसका शव बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










