विजयोत्सव पर याद किये गये वीर कुंवर सिंह

मानपुर जनकपुर महावीर स्थान के समीप कुमार निवास परिसर में बुधवार की दोपहर बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर आर्यभट चेतना मंच के तत्वाधान में जयंती मनायी गयी.

मानपुर. मानपुर जनकपुर महावीर स्थान के समीप कुमार निवास परिसर में बुधवार की दोपहर बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर आर्यभट चेतना मंच के तत्वाधान में जयंती मनायी गयी. इस दौरान उनके साहसिक ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए जीवन में अपनाने पर बल दिया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यभट चेतना मंच के राष्ट्रीय महासचिव डॉ रवींद्र कुमार सिंह रवि ने किया. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित कुमार सिंह, गया सिंह, सतीश कुमार सिंह, अधिवक्ता विंध्याचल सिंह, गोरेलाल चौधरी, अर्जुन चौधरी, गिरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, शंभू सिंह, सुरेंद्र सिंह इत्यादि गणमान्य लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी के बारे में विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >