धनीचक गांव के पास बालू लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

धनीचक गांव के पास बालू लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

बाराचट्टी. मोहनपुर के धनीचक गांव के समीप बालू लदे ट्रक के पलट जाने से चालक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि सह चालक बुरी तरह घायल हो गया. मृतक की पहचान डोभी प्रखंड क्षेत्र के चंदा गांव के संतोष मंडल के रूप में की गयी है, जबकि घायल उसी गांव का अशोक मांझी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार ट्रक से बालू लाया जा रहा था, इस दौरान ट्रक का पत्ती टूट गया. इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही दोनों बुरी तरह घायल हो गये. इनमें से संतोष की मौके पर ही मौत हो गयी. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा घायल अशोक मांझी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनपुर लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि अशोक की हालत स्थिर है. मोहनपुर के मुहाने नदी घाट से इन दिनों बालू का उठाव किया जा रहा है. इस दौरान ट्रक से बालू लाया जा रहा था. बाराचट्टी में ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं अनियंत्रित ट्रक के बाराचट्टी के पड़िया गांव के समीप पलट जाने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस दौरान चालक और खलासी सकुशल बच गये. जानकारी के अनुसार गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही चालक और खलासी गाड़ी से कूद गये. इस कारण सकुशल बच गये. हालांकि इस दौरान थोड़ी अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गयी, बाद में सब कुछ सामान्य हो गया. हालांकि वाहन के पलटने के दौरान आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >