घर-घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगी आंगनबाड़ी सेविका

डोभी : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को बचाव के लिए प्रखंड के सभी घरों में रह रहे लोगों की जांच किये जाने को लेकर डोभी प्रखंड की 13 पंचायत के विकास मित्र एवं आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा डोर टू डोर जाकर कोरोना से संबंधित यात्रा इतिहास की जानकारी ली […]

डोभी : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को बचाव के लिए प्रखंड के सभी घरों में रह रहे लोगों की जांच किये जाने को लेकर डोभी प्रखंड की 13 पंचायत के विकास मित्र एवं आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा डोर टू डोर जाकर कोरोना से संबंधित यात्रा इतिहास की जानकारी ली जायेगी. जिस घर में बाहर से आये हुए लोग होंगे उनके बारे में जानकारी लेंगे कि कब और कहां से आये हैं. उसके पश्चात आये हुए प्रवासी के घर के दीवारों पर उसका उल्लेख लिखना होगा. इस संबंध में डोभी बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि डोर टू डोर की जांच के लिए पंचायत में टीम गठित की गयी है. उनका काम होगा कि अपनी पंचायत के प्रत्येक घरों में जाकर बाहर से आये हुए लोगों का नाम कहां से आये और कब आये इसकी जानकारी लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >