कृषि सखियों का प्रशिक्षण संपन्न, 28 को मिला प्रमाणपत्र

गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रही राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ.

मानपुर. गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रही राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ. परीक्षण उपरांत सभी महिला कृषकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक इंजीनियर मनोज कुमार राय ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और किसानों की आर्थिक मजबूती में भी सहायक है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से उगायी गयी फसलों के अनाज सेहत के लिए लाभकारी होते हैं और बीमारियों को दूर करने में सक्षम हैं. उन्होंने महिला कृषकों को रासायनिक कीटनाशकों से बचते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान 28 लाभुकों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये. इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सह वैज्ञानिक डॉ मोनिका पटेल, डॉ रश्मि प्रियदर्शिनी, डॉ फरहान खातून और डॉ अशोक कुमार समेत अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >