Gaya News : मध्य विद्यालय शाहपुर की चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Gaya News : प्रखंड के शाहपुर मध्य विद्यालय में निर्माणाधीन चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों के द्वारा शनिवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना को लेकर पार्वती इंटरप्राइजेज के ठेकेदार सुनील कुमार पासवान ने परैया थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

परैया. प्रखंड क�� शाहपुर मध्य विद्यालय में निर्माणाधीन चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों के द्वारा शनिवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना को लेकर पार्वती इंटरप्राइजेज के ठेकेदार सुनील कुमार पासवान ने परैया थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सर्व नारायण ने बताया कि संवेदक ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार शाम पांच बजे तक निर्माण कार्य किया गया है. रविवार सुबह जब निर्माण स्थल पर मजदूर पहुंचे तो साढ़े तीन फीट ऊंची दीवार को गिरा हुआ पाया. सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में प्राथमिक दर्ज कर जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >