21 सितंबर को पंचानपुर में मनायी जायेगी महापुरुषों की जयंती

जगलाल महतो विचार मंच बिहार की ओर से आयोजित स्मृति पखवारा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को पंचानपुर बाजार से प्रचार रथ को रवाना किया गया.

टिकारी. जगलाल महतो विचार मंच बिहार की ओर से आयोजित स्मृति पखवारा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को पंचानपुर बाजार से प्रचार रथ को रवाना किया गया. मंच के संयोजक अविनाश महतो, सह संयोजक एवं पूर्व मुखिया अशोक कुमार, रमाकांत सुधांशु, कमलेश कुमार कमल, बीरेंद्र अर्जक, ईश्वरी प्रसाद, ब्रजेश दांगी, कामता यादव, डॉ राजदेव सिंह व रवींद्र दांगी आदि ने पंचशील झंडा दिखाकर रथ को हरी झंडी दी. संयोजक अविनाश महतो ने बताया कि यह प्रचार रथ टिकारी अनुमंडल के चारों प्रखंड—टिकारी, कोंच, गुरारू और परैया सहित अन्य इलाकों में घूमेगा. 21 सितंबर को साइन टेक पब्लिक स्कूल अशोक नगर, पंचानपुर में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक जगलाल महतो, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, समाज सुधारक ललई सिंह यादव और पेरियार ईवी रामासामी नायकर की संयुक्त जयंती व शहादत दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर देशभर से प्रख्यात पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शिरकत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >