गया जी से जसीडीह तक श्रद्धालुओं को मिलेगी आसान कनेक्टिविटी, 17 अगस्त तक चलेंगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

सावन के महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. ये ट्रेनें 17 अगस्त तक चलेंगी, जिससे गया से जसीडीह और मधुपुर तक यात्रा आसान हो जाएगी. जानिए ट्रेन की समय-सारणी और रूट.

Gaya Jasidih Shravan Special Train : श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 03656 व 03655 डीडीयू-गया-डीडीयू अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन आठ अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जा रहा है.

यह ट्रेन सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड के रास्ते डीडीयू और गया के बीच परिचालित होगी. इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड व मार्ग के अन्य स्टेशनों से गया जाने वाले श्रद्धालुओं को गया में ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल के माध्यम से जसीडीह तक की आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

ट्रेन के समय-सारणी और रूट की जानकारी

इस संबंध में पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03656 डीडीयू-गया श्रावणी मेला स्पेशल आठ अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन डीडीयू से 09.30 बजे खुलकर 10.20 बजे भभुआ रोड, 11.02 बजे सासाराम, 11.28 बजे डेहरी ऑन सोन, 11.50 बजे अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 14.05 बजे गया पहुंचेगी.

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

गया से आगे की यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जसीडीह के रास्ते किया जा रहा है. यह ट्रेन गया से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 01.10 बजे जसीडीह व 02.20 बजे मधुपुर पहुंचती है.

इस प्रकार, 03656 से 14.05 बजे गया पहुंचने वाले यात्रियों को 17.00 बजे गया से प्रस्थान करने वाली 03654 ट्रेन द्वारा आगे की यात्रा के लिए दो घंटे 55 मिनट का अंतराल उपलब्ध रहेगा.

वापसी के लिए ट्रेन संख्या और समय-सारणी

वापसी में ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से 02.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 12.00 बजे गया पहुंचेगी.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

इसके बाद ट्रेन संख्या 03655 गया-डीडीयू श्रावणी मेला स्पेशल गया से 15.00 बजे खुलकर 16.12 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 16.34 बजे डेहरी ऑन सोन, 16.56 बजे सासाराम, 17.38 बजे भभुआ रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.50 बजे डीडीयू पहुंचेगी.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

इस प्रकार, मधुपुर से 03653 द्वारा 12.00 बजे गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को 15.00 बजे गया से प्रस्थान करने वाली 03655 डीडीयू श्रावणी मेला स्पेशल से डीडीयू व मार्ग के अन्य स्टेशनों की ओर आगे की यात्रा के लिए 3 घंटे का अंतराल उपलब्ध रहेगा.

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी

इस व्यवस्था से डीडीयू एवं मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से गया होते हुए जसीडीह एवं मधुपुर की ओर जाने तथा वापसी में मधुपुर से गया होते हुए डीडीयू एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >