आरटीइ : 2786 आवेदनों में 938 का रैंडमाइजेशन से स्कूल आवंटन

जिले में प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में दूसरे चरण के नामांकन के लिए आरटीइ के तहत ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदनों का शुक्रवार को रैंडमाइजेशन किया गया.

फोटो-गया-हरिबंश-109 संवाददाता, गया जिले में प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में दूसरे चरण के नामांकन के लिए आरटीइ के तहत ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदनों का शुक्रवार को रैंडमाइजेशन किया गया. प्राप्त कुल 2786 आवेदनों में 938 आवेदन का स्कूल आवंटन किया गया. प्राथमिक शिक्षा निदेशक के दिशा-निर्देश में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश के द्वारा रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान असगर आलम खां, कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव राज, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राम आशीष राय, निजी विद्यालयों के संघों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >