Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ प्रखंड के हाई स्कूल रघुनाथखाप में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन किया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) गौरव राज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रंजीत कुमार, एमडीएम प्रभारी विपिन कुमार पंडित तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर डीपीओ का जोर
इस विशेष अवसर पर डीपीओ गौरव राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.
वहीं, बीईओ रंजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हों.
कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस उद्घाटन कार्यक्रम में राजेश कुमार, विनोद कुमार, पूर्व बीआरपी भोला दास, बीस सूत्री अध्यक्ष मंटू सिंह, उपाध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, रघुनाथखाप पंचायत के मुखिया अजहर आलम, सामाजिक कार्यकर्ता कड़े खान, विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, अकाउंटेंट निरंजन कुमार तथा कंप्यूटर शिक्षक रविशंकर पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
सभी अतिथियों ने विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
Also Read : गया जी में विष्णुपद कॉरिडोर के साथ दशावतार मंदिर की तैयारी, भगवान विष्णु के 10 रूपों की लगेगी मूर्ति
