गयाजी में राजद का धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Gayaji News : राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया.

गया से संजीव कुमार, अजीत कुमार, नवीन कुमार मिश्रा और ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट

Gayaji News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को बोधगया प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह धरना राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है और जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है.

सुरक्षा कटौती पर जमकर नारेबाजी की

प्रभात रंजन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती को भी गलत बताते हुए कहा कि सरकार मनमाने ढंग से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का जवाब जनता आगामी समय में देगी. धरना कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे.

बेलागंज में राजद ने महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

बेलागंज प्रखंड कार्यालय के समीप राजद द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरने में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और बढ़ते अपराध के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रभारी युवा राजद डॉ. विश्वनाथ यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है.

धरना-प्रदर्शन में ये रहे शामिल

डॉ. यादव ने पासवान समाज पर बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ऐसी कार्रवाई तत्काल बंद करे. धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव यादव, प्रखंड महासचिव रामेश्वरी सिंह, ब्रह्मदेव यादव, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, बृजेश कुमार, जितेंद्र यादव, राजेश यादव, रविंद्र यादव, पप्पू यादव, विनोद यादव और अजय यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया.

शेरघाटी में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ धरना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से मंगलवार को शेरघाटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. धरना के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया. कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार वर्मा, रविंद्र यादव, शेरघाटी उप प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व उप प्रमुख कृष्णनंदन कुमार, योगेंद्र यादव, राममरोस यादव, विनेश माधव, चंद्रशेखर यादव, डॉ. दिलेश्वर यादव, नेयाज हाशमी, बैजनाथ माधव, राजेश यादव मुखिया, डॉ. परमानंद यादव, अवधेश यादव, सत्येंद्र दास, जितेंद्र चौधरी, वासदेव प्रसाद, शमशाद खान, गुलाव ख्वानी शाह, अजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डोभी में धरना-प्रदर्शन में राजद ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई

डोभी प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रखण्ड अध्यक्ष ललन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजद के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे और केंद्र व राज्य सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की. जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि आम जनता पर लगातार बढ़ती कीमतें और रोजगार के अभाव ने हालात को असहनीय कर दिया है. जिला सचिव डॉ. विनोद कु॰ यादव व जिला परिषद सदस्य कामेश्वर यादव ने भी सरकार की गलत नीतियों की तीखी आलोचना की. राजद नेता रामकुमार यादव, विजय कुमार यादव तथा खराटी के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामलखन यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई. कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार यादव ने किया.

Also Read : जीटी रोड पर अवैध पार्किंग बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >