Gaya Ji Power Cut : गया जी जिले के कई क्षेत्रों में 33 केवी विद्युत लाइनों में पेड़ छंटाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर 5 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33 केवी चाकन्द फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चाकन्द फीडर से जुड़े ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
दोपहर में कई फीडरों में बिजली रहेगी बंद
वहीं 33 केवी बेला, 33 केवी मेन, 33 केवी पाईबिगहा तथा 33 केवी छतियाना फीडर में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर
निर्धारित समय में संबंधित लाइनों पर आवश्यक कार्य किया जायेगा. बिजली बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को परेशानी हो सकती है.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें.
