गया जी : गुरुआ हत्याकांड में 12 नामजद आरोपी अब तक फरार, कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने घरों पर चिपकाया इश्तेहार

गया जी जिले के गुरुआ थाने की पुलिस ने हत्या के 12 नामजद आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. न्यायालय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने परिजनों को समर्पण की चेतावनी दी है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Gurua Murder Case : गया जी जिले के गुरुआ थाने की पुलिस ने हत्या से संबंधित गुरुआ थाना कांड संख्या 177/26 के 12 नामजद आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष मनेश कुमार व दारोगा राहुल कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल ने गांव पहुंचकर इश्तहार चिपकाने की कानूनी कार्रवाई पूरी की.

धमौल गांव निवासी 12 नामजद अभियुक्तों के घरों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने धमौल गांव निवासी संटू चौहान, हरिचंद्र चौहान, पवन चौहान, कारू चौहान, लालू चौहान, पूजा कुमारी, करिश्मा देवी, सुनैना देवी, सत्येंद्र चौहान, पंकज चौहान, मुकेश चौहान व सोहन चौहान के घर पर इश्तहार चिपकाया.

पुलिस के अनुसार उक्त सभी आरोपित हत्या के मामले में नामजद हैं और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अब तक लगातार फरार चल रहे हैं.

परिजनों और ग्रामीणों को न्यायालय या पुलिस के समक्ष समर्पण की दी गई जानकारी

इश्तेहार चिपकाने के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के परिजनों एवं आसपास के लोगों को कड़ी चेतावनी दी. पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि फरार अभियुक्त जल्द से जल्द न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

न्यायालय के निर्देश के आलोक में हुई कार्रवाई, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया गया है. पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और प्रयास कर रही है.

पुलिस कार्रवाई के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में बना चर्चा का माहौल

इश्तेहार चिपकाने के दौरान पुलिस टीम की इस सख्त कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >