गया जी : पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, पीछा कर दबोचा तो सामने आया चोरी का मामला

गया के शेरघाटी में पुलिस ने बिगहा मोड़ के पास गश्ती के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Gaya Ji News : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बिगहा मोड़ के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. जांच में बरामद बाइक चोरी की निकली.

बिगहा मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगा युवक

शेरघाटी थाना पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की रात पुलिस टीम बिगहा मोड़ के समीप नियमित गश्ती कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस वाहन को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा. युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया.

पीछा कर दबोचा, पूछताछ में नहीं दिखा सका कागजात

पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से कुछ दूरी पर युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान धर्मेन्द्र कुमार, पिता जेठन यादव, निवासी सोनेखाप, थाना शेरघाटी के रूप में हुई. जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

जांच में चोरी की निकली मोटरसाइकिल

वाहन की जांच और सत्यापन के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई. इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामले की जानकारी मिलते ही थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शेरघाटी थाना कांड संख्या 343/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की बाइक कहां से लाई गई थी.

Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >