गया जी : आरपीएफ ने 28 हजार के दो चोरी के मोबाइल के साथ युवक को दबोचा, भेजा गया जेल

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मानपुर स्टेशन पर 28 हजार रुपये के दो चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक शातिर चोर को रंगे हाथ पकड़ा है. गिरफ्तार युवक को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गया के हवाले कर दिया गया है.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरी के स्मार्टफोनों के साथ एक शातिर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बरामद दोनों मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पाली गांव निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई है.

मानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में दिखा आरोपी

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि मानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर दिल्ली छोर के पास गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता नजर आया.

संदेह होने पर जब जवानों ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो लॉक थे. कड़ी पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने रात में ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के सो जाने का फायदा उठाकर दोनों मोबाइल फोन चुराए थे.

जीआरपी गया के हवाले, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

चोरी का अपराध स्वीकार करने के बाद आरपीएफ ने दोनों मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरोपी को जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) थाना गया के सुपुर्द कर दिया गया.

जीआरपी थाना गया में लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 195/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >