म्यांमार के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में हाई अलर्ट, ट्रैफिक रुट बदला, कई रास्ते रहेंगे बंद

Myanmar President Bodh Gaya Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति के शनिवार को बोधगया आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राष्ट्रपति के परिभ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है.

Myanmar President Bodh Gaya Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति के शनिवार को बोधगया आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राष्ट्रपति के परिभ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगा दी गयी है.

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक एयरपोर्ट से पहले पांच नंबर गेट, हवाई अड्डा, टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड वन, महाबोधि मंदिर, पचहट्टी और बकरौर के मतंगवापी स्थित सुजाता मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. हालांकि, एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है.

महाबोधि मंदिर इलाके में भी वाहनों की एंट्री बंद

नोड वन से वेलकम होटल और महाबोधि मेडिटेशन सेंटर तक भी आम वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गयी है.

गया-बोधगया के लिए वैकल्पिक रूट जारी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है. गया और बोधगया के बीच आने-जाने वाले वाहन शेरघाटी, चेरकी, गुलरियाचक और सिकड़िया मोड़ रूट से होकर गुजरेंगे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग करने से बचें.

Also Read: बोधगया दौरे पर आएंगे म्यांमार के राष्ट्रपति, महाबोधि मंदिर के साथ सुजाता मंदिर में भी करेंगे पूजा, जानिए पूरा कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >