गया जी में 12वीं के फॉर्म के नाम पर 1430 रुपये की जगह मांगे 1800, भड़के विद्यार्थियों ने किया विरोध

बिहार के मोहड़ा में 12वीं के फॉर्म भरने के नाम पर अधिक पैसे लेने के विरोध में छात्रों ने दो घंटे तक सड़क जाम किया। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधि, मोहड़ा. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतर में 12वीं के विद्यार्थियों से फॉर्म भरने के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक पैसे लिए जाने के आरोप को लेकर गुरुवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज विद्यार्थियों ने अतरी-राजगीर मुख्य सड़क को विद्यालय के समीप जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा.

1430 रुपये की जगह 1800 रुपये लेने का आरोप

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि 12वीं का फॉर्म भरने के लिए 1430 रुपये निर्धारित होने के बावजूद उनसे 1800 रुपये लिये गये. विद्यार्थियों का कहना था कि अधिक राशि लेने के बाद जब रसीद की मांग की गयी, तो उन्हें रसीद भी नहीं दी गयी.

अतिरिक्त राशि वापस कराने की मांग

विद्यार्थियों ने अतिरिक्त ली गयी राशि वापस कराने तथा मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, कुछ छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया.

सड़क जाम करते छात्र-छात्रा | Prabhat Khabar Network

सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मोहड़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश रंजन तथा जेठियन ओपी प्रभारी उदय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि यदि निर्धारित राशि से अधिक पैसा लिया गया है, तो उसे वापस कराया जायेगा.

सड़क जाम करते छात्र-छात्रा | Prabhat Khabar Network

जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा

अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया. इसके बाद करीब दो घंटे बाद विद्यार्थियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.

बीईओ ने कहा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि 12वीं के विद्यार्थियों से फॉर्म भरने में अधिक राशि लिये जाने के आरोप को लेकर विद्यार्थियों ने सड़क जाम किया था. राशि वापस कराने और जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने जाम हटा लिया.

ALSO READ : पितृपक्ष 2026: गया में 24x7 बिजली की तैयारी, श्रद्धालुओं की शिकायतों के लिए 7 नियंत्रण कक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवराज पंकज

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >