मगध यूनिवर्सिटी ने जारी किया खेलकूद कैलेंडर 2026-27, अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

मगध विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न खेल आयोजनों की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों को सौंपी गई है. यह आयोजन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन का आधार बनेंगे.

Magadh University Sports Calendar : मगध विश्वविद्यालय के खेलकूद विभाग द्वारा खेलकूद सत्र 2026-27 का वार्षिक खेलकूद कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया गया. एमयू के डीएसडब्ल्यू प्रो प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार विभिन्न विधाओं का आयोजन संबंधित महाविद्यालय में कराया जाएगा.

एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि निर्धारित तिथि को अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित रूप से करा लेना है, क्योंकि इन प्रतियोगिताओं के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भेजा जाना है.

विभिन्न कालेजों को सौंपी गई खेल आयोजनों की जिम्मेदारी

गया कॉलेज गया को तीन विधाओं के आयोजन की जिम्मेवारी दी गई है, जिसमें कुश्ती पुरुष एवं महिला 10 सितंबर को, बैडमिंटन पुरुष/महिला 16 सितंबर को तथा क्रिकेट पुरुष 30 अक्तूबर को कराया जाना है. एस. सिंहा कॉलेज औरंगाबाद को बास्केटबॉल पुरुष 18 सितंबर तथा वॉलीबॉल महिला 21 सितंबर को कराना है. एसडी कॉलेज कलेर को हैंडबॉल पुरुष/महिला छह अक्तूबर तथा मुक्केबाजी पु/म आठ अक्तूबर को संपन्न कराने का दायित्व सौंपा गया है.

इसी तरह एएम कॉलेज गया को क्रॉस कंट्री पुरुष दो सितंबर तथा टेबल टेनिस पु/म तीन अक्तूबर, एसएनएस कॉलेज जहानाबाद को वेट पावर लिफ्टिंग पु/म सात सितंबर, मिर्जा गालिब कॉलेज गया को फुटबॉल आठ सितंबर, आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा को शूटिंग पु/म 11 सितंबर,

एसएस कॉलेज जहानाबाद को खो-खो पुरुष 12 सितंबर, राम लखन सिंह यादव कॉलेज औरंगाबाद को कबड्डी पुरुष 15 सितंबर, एसएनएस कॉलेज टिकारी को वॉलीबॉल पुरुष 24 सितंबर, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद को खो-खो महिला 26 सितंबर, एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी को तीरंदाजी पु/म 28 सितंबर, जीबीएम कॉलेज गया को कबड्डी महिला 29 सितंबर,

एसएनएस कॉलेज वारिसलीगंज को बाल बैडमिंटन महिला 30 सितंबर, केएलएस कॉलेज नवादा को शतरंज पु/म एक अक्तूबर और दाउदनगर कॉलेज को बाल बैडमिंटन पुरुष पांच अक्तूबर को संपन्न करा लेना है.

मुख्यालय में एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

वहीं, मुख्यालय में एथलेटिक पु/म का आयोजन होना है, जिसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >