मोहनपुर थानेदार का तबादला, नहीं हटाने पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दी थी प्रदर्शन की चेतावनी

Gayaji News: गयाजी के बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी और उनके समर्थकों से जुड़े विवाद के बाद मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को हटा दिया गया है.

Gayaji News: गयाजी के बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी और उनके समर्थकों से जुड़े विवाद के बाद मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को हटा दिया गया है. गया एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार को जारी आदेश में संजय कुमार को पुलिस लाइन क्लोज करते हुए उनके स्थान पर सिटी ट्रैफिक थानाध्यक्ष अजीत कुमार को मोहनपुर थाने का नया प्रभारी बनाया है. जिले में कुल पांच थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है, जबकि तीन पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है.

ज्योति मांझी पर हमले से जुड़ा है मामला

मोहनपुर थानाध्यक्ष का तबादला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी. 17 मई को बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी और उनके समर्थकों पर डीजे वाहन में आगजनी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और गाली-गलौज के आरोप में मोहनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया था.

5 थानाध्यक्षों का ट्रांसफर

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सार्वजनिक रूप से मोहनपुर थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि यदि संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे. मंत्री के इस बयान के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मोहनपुर थाने में बदलाव हो सकता है. अब तबादला आदेश जारी होने के बाद इस चर्चा को और बल मिला है.

चर्चाओं का बाजार गर्म

हालांकि पुलिस प्रशासन ने तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है और आदेश में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है. लेकिन राजनीतिक दबाव और हालिया विवाद के बीच हुए इस फैसले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

किसको मिली किस थाने की जिम्मेदारी

रविवार को जारी आदेश के अनुसार सिटी ट्रैफिक थानाध्यक्ष अजीत कुमार को मोहनपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस लाइन में पदस्थापित इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को बेलागंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं पुलिस लाइन के प्रभारी परिचारी प्रवर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा को सिटी ट्रैफिक थानाध्यक्ष बनाया गया है. रामपुर थाने में पदस्थापित प्रवर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को कोठी थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार को अतरी थाने का प्रभार दिया गया है, जबकि चंदौती थाने में पदस्थापित प्रवर इंस्पेक्टर सुजीत राज को पुरा थानाध्यक्ष बनाया गया है.

3 पुलिस अधिकारियों भेजा गया पुलिस लाइन

तबादला आदेश के तहत मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, अतरी थानाध्यक्ष राज किशोर और कोठी थानाध्यक्ष संजीव कुमार को पुलिस लाइन क्लोज किया गया है. इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कुछ और प्रशासनिक फेरबदल हो सकते हैं. हाल के विवादों और विभिन्न शिकायतों के मद्देनजर जिले के कई थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है. ऐसे में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: गयाजी के मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, गोरखपुर में ईंट भट्ठे पर करता था काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >