आज का जिले का मौसम : 40 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

आज (20 जून) अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का मिजाज और शहर के ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें.

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. आज (20 जून) अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का मिजाज और शहर के ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें. आज दिन में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंचकर लोगों को झुलसा सकता है, वहीं मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा, शहर में आज धर्म, सियासत और सेहत से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिनका असर यातायात पर भी पड़ सकता है. आपकी सुविधा के लिए हमने मौसम, ट्रैफिक और आज के प्रमुख कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट यहां तैयार की है.

आज का मौसम

  • सुबह 06:00 बजे का तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस.
  • दोपहर 02:00 बजे तक का अनुमान: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.
  • अलर्ट : आसमान में बादल छाए रहने, तेज आंधी, मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है. सुरक्षित स्थानों पर रहें.

शहर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

कार्यक्रम का नामस्थानसमय
पतंजलि का दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर (शुरुआत)गांधी मैदानसुबह 05:00 बजे से
श्री बटुक भैरव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह भैरव महायज्ञश्री भैरव मंदिर, गोदावरीसुबह 08:00 बजे से
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के शिविर का समापनएमएसवाई रिसोर्ट, बाइपाससुबह 10:00 बजे
महंगाई और नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनडीएम कार्यालय के समक्षसुबह 11:30 बजे

ट्रैफिक और जाम अलर्ट

शहर में आज सुबह से ही कुछ खास रूटों पर वाहनों का दबाव देखने को मिल सकता है. खासकर सुबह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के कारण 06:00 बजे से 08:00 बजे के बीच निम्नलिखित रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है. वाहन चालकों को इन रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी जाती है.

  • बाइपास रोड
  • नगर निगम गेट के आसपास का क्षेत्र
  • जीबी रोड (केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के पास)
  • सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल रोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >