बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुकीं मां-बेटी, गया में ठनका गिरने से एक की मौत

Gaya News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी मां-बेटी वज्रपात की चपेट में आ गईं. घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई.

Gaya News: (बाराचट्टी से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गुलरवेद गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी मां-बेटी वज्रपात की चपेट में आ गईं. घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे गई थीं दोनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरी देवी और उनकी बेटी मनीषा कुमारी अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई थीं. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गईं.

वज्रपात होते ही मची अफरा-तफरी

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद मनीषा कुमारी ने दम तोड़ दिया.

मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

घटना में घायल गौरी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया है.

Also Read: गया में तेज आंधी बारिश से भारी तबाही, पेड़ों की टहनियां-बिजली के तार टूटे, वज्रपात में एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >