पितृपक्ष मेले में गया जंक्शन पर बढ़ेगी सुरक्षा, आरपीएफ आइजी ने किया निरीक्षण; संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश

पितृपक्ष मेला 2026 के मद्देनजर गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है. रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है, जिसके तहत सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महानिरीक्षक अमरेश कुमार गया रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

सुरक्षा तैयारियों का जायजा और निगरानी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान आरपीएफ अधिकारियों को स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.

प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया. मेला के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो, इसके लिए सभी जवानों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों के आवागमन के मार्ग, भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और सुरक्षा बलों की तैनाती से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को और सुव्यवस्थित व विकसित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता

पितृपक्ष मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं. ऐसे में गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ने की संभावना है.

आइजी अमरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी की जाए. भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा बलों की पर्याप्त और प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया.

अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान आइजी ने सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और सीआइबी निरीक्षक चंदन कुमार को पितृपक्ष मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाए. श्रद्धालुओं को स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए.

पितृपक्ष मेला के मद्देनजर रेलवे की ओर से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है और आरपीएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >